सिंहदेव के डिप्टी सीएम होने पर उठाया सवाल : नेताम बोले- पार्टी ने झुनझुना थमाया, अब तक शासकीय अधिसूचना तक जारी नहीं हुई

कांग्रेस पार्टी के महामंत्री केसी वेणुगोपाल द्वारा श्री सिंहदेव को छत्तीसगढ़ सरकार का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। किन्तु एक सप्ताह की अवधि पूरा होने को है इसके बाद भी आज तक कोई भी शासकीय अधिसूचना इस संबंध में जारी नहीं किया गया है, जबकि यह नितांत आवश्यक है। इसका अभिप्राय है कि, वादे के मुताबिक कांग्रेस पार्टी टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाना तो दूर उपमुख्यमंत्री का झुनझुना मात्र ही थमा दिया गया है... उन्होंने और क्या कहा... पढ़िए..;

Update: 2023-07-06 07:20 GMT

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा है कि, अब कांग्रेस ने तो हद ही कर दी है। प्रदेश की जनता को गुमराह करते-करते अब अपने नेताओं को भी गुमराह करने लगी है।उल्लेखनीय है कि, 28 जून को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने सरगुजा में पार्टी के आधार स्तंभ टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ सरकार का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। किन्तु एक सप्ताह की अवधि पूरा होने को है इसके बाद भी आज तक कोई भी शासकीय अधिसूचना इस संबंध में जारी नहीं किया गया है, जबकि यह नितांत आवश्यक है। इसका अभिप्राय है कि, वादे के मुताबिक कांग्रेस पार्टी टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाना तो दूर उपमुख्यमंत्री का झुनझुना मात्र ही थमा दिया गया है, जबकि इस हेतु निर्धारित शासकीय प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए था।

सिंहदेव को लगातार अपमानित किया गया

श्री नेताम ने कहा है कि, जबसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार आई है, सरगुजा कांग्रेस के प्रभावशाली नेता टीएस सिंहदेव का उनके ही पार्टी, नेताओं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रह-रहकर अपमानित किया जा रहा है और उनके प्रभाव को निरंतर कम करने की कोशिश की जा रही है। यही कारण है कि टीएस सिंहदेव अपने ही मुख्यमंत्री से क्षुब्ध होकर सरकार के कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए पंचायत जैसे महत्वपूर्ण विभाग से अलग हुए थे। टीएस सिंहदेव ने ऐसा इसलिए किया कि शायद ऐसा करने पर इनकी पार्टी एवं सरकार के मुखिया भूपेश बघेल इन्हें मनाने के लिए विवश होंगे। जबकि ऐसा कुछ भी न होते हुए इसके विपरीत सिंहदेव एवं सरगुजा अंचल की भावनाओं से कांग्रेस द्वारा खिलवाड़ किया जाता रहा है।

सरगुजा के स्वाभिमान का ध्यान रखें सिंहदेव

ऐसे में अच्छा होगा कि सरगुजा कांग्रेस के क्षत्रप टीएस सिंहदेव सरगुजा के स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए अपने वर्तमान पद से मुक्त हो जाएं। वहीं अपने बयान से नेताम ने कांग्रेस पार्टी से मांग की है कि बेहतर होता, कांग्रेस पार्टी अपने झूठे वादे एवं छल से बाज आते हुए आदिवासी विधानसभा क्षेत्र के रिकार्ड भरोसे पर उपहास न करें और किसी आदिवासी समाज के प्रभावशाली नेता को छत्तीसगढ़ सरकार का सर्वोच्च पद प्रदान करती।

Tags:    

Similar News