फरार अशोक मंडल फिर गिरफ्तार, फ्रेश होने का बहाना करके पुलिस को दिया था चकमा

खम्हारडीह पुलिस ने स्थाई वारंटी अशोक मंडल को गिरफ्तार कर लिया है, पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-08-06 15:35 GMT

रायपुर। आज सुबह जिस स्थाई वारंटी अशोक मंडल ने पुलिस को फ्रेश होने की बात कहते हुए चकमा दिया था और फरार हो गया था, उसे शाम तक खम्हारडीह पुलिस ने दोबारा पकड़ लिया है। आरोपी अशोक मंडल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब उसे जेल भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि राजधानी के ही खम्हारडीह थाना क्षेत्र के स्थाई वारंटी अशोक मंडल को पुलिस ने गत दिनों पकड़ लिया था। उसे जेल भेजने के पहले उसके सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने तक स्थाई वारंटी अशोक मंडल को अंबेडकर अस्पताल के वार्ड क्रमांक 2 में रखा गया था। उसकी रखवाली के लिए सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए थे।

लेकिन आज खबर आई कि सुरक्षाकर्मियों को फ्रेश होने जाने की बात कहते हुए अशोक मंडल अंबेडकर अस्पताल से फरार हो चुका है। पुलिस ने मौदहापारा थाने में अशोक मंडल के खिलाफ पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागने का जुर्म कायम किया।

ताजा खबर यह है कि खम्हारडीह पुलिस ने फरार अशोक मंडल को फिर गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब उसे जेल भेजा जाएगा। 

Tags:    

Similar News