राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस ने की ऑब्जर्वर की नियुक्ति, बघेल को हरियाणा और टीएस को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर ली है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी किया है। देखिए सूची....;

Update: 2022-06-05 12:06 GMT

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर ली है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हरियाणा का ऑब्ज़र्वर बनाया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महाराष्ट्र के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। देखिए सूची....




 


Tags:    

Similar News