Rape Case : राजधानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, जोगी ने सरकार पर कसा तंज...लिखा- 'लड़की हूं, क्यों छत्तीसगढ़ में रहती हूं ?

जोगी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, भिलाई में जब प्रियंका जी कांग्रेस के 'महिला सम्मेलन' में बोल रही थीं। उसी वक्त एक नाबालिग लडक़ी गैंगरेप का शिकार हो रही थी।...पढ़े पूरी खबर;

Update: 2023-09-22 07:41 GMT

रायपुर- एएसपी ऑफिस की मल्टी लेवल पार्किंग में हुए दुष्कर्म (Rape Case) मामले को लेकर जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी (Amit Jogi) ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 9 महीने बाद प्रियंका जी छत्तीसगढ़ आई। लेकिन कांग्रेस सरकार की उपलब्धि तो हर दिन 3 महिलाओं से दुष्कर्म की घटना सामने आना है। 9 महीनों में 800 से ज्यादा छत्तीसगढ़ की बेटियाँ शिकार हुई।



ASP ऑफिस की पार्किंग में हुआ रेप...

अमित जोगी ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को तंज कसते हुए कहा कि, भिलाई में जब प्रियंका जी कांग्रेस के 'महिला सम्मेलन' में बोल रही थीं। उसी वक्त रायपुर में नाबालिग लडक़ी गैंगरेप का शिकार हो रही थी। वो भी ASP ऑफिस की पार्किंग के सामने...'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' वालों की सरकार ने हमारे छत्तीसगढ़ की बहनों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि 'लड़की हूँ , क्यों छत्तीसगढ़ में रहती हूं' ?

ATM सीएम को सिखाए महिला का सम्मान करना...

अमित जोगी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'महिला सम्मेलन' करने से पहले अपने ATM सीएम को 'महिला सम्मान' करना तो सिखाइये। इन्होंने तो "रायपुर को रेपपुर बना दिया है।" अपराधियों और बलात्कारियों को संरक्षक सरकार दे रही है। ऐसी सरकार 'दलाल' कहलाती है। इसलिये अपराधी कहते हैं "भूपेश है तो भरोसा है"।

क्या है पूरा मामला...

एक किशोरी और उसके परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग जगह ले जाकर रेप करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी से रेप के आरोप में अविनाश बहरा, सिंकदर जैन और गौरव राज को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से सिकंदर तो किशोरी का ब्वॉयफ्रेंड बताया जा रहा है।

आपको बता दें, किशोरी लोगों के घरों में झाड़ू, पोछा लगाने का काम करती थी और एक लड़के के साथ रिलेश्नशिप में थी। उसी लड़के ने किशोरी को जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने पहले किशोरी के साथ रेप किया। पूरी घटना को मल्टी लेवल पार्किंग के चौकीदार अविनाश ने भी देखा। इसके बाद वह किशोरी को डरा धमकाकर अपने साथ गार्ड रूम ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ रेप किया। इसके बाद वहां उपस्थित बैंक कर्मी गौरव राज ने भी किशोरी को अपनी कार में ले जाकर रेप किया। किशोरी की उम्र 17 साल बताई जा रही है।

Tags: