राजस्व विभाग ने संपत्ति कर जमा कराने के लिए चलाया अभियान, घरों पर चिपकाए नोटिस
रायपुर नगर निगम का राजस्व महकमा करदाताओं से निगम को सभी करों का भुगतान समय पर करने के लिए अभियान चला रहा है। 10 जाेन क्षेत्राें में जोन स्तर की टीम ऐसे करदाताओं के घरों के सामने नोटिस चस्पा करने में जुटी है। जिन्होंने अब तक संपत्ति कर सहित नगर निगम के अन्य करों का भुगतान नहीं किया है।;
रायपुर नगर निगम का राजस्व महकमा करदाताओं से निगम को सभी करों का भुगतान समय पर करने के लिए अभियान चला रहा है। 10 जाेन क्षेत्राें में जोन स्तर की टीम ऐसे करदाताओं के घरों के सामने नोटिस चस्पा करने में जुटी है। जिन्होंने अब तक संपत्ति कर सहित नगर निगम के अन्य करों का भुगतान नहीं किया है।
शहरवासियों को समय पर टैक्स भरने नगर निगम प्रशासन ने राजस्व विभाग के माध्यम से टीम बनाकर 10 जोन में अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग की टीमें ऐसे करदाताओं के घरों पर जाकर नोटिस चस्पा कर रही हैं। जिन्होंने अब तक संपत्ति कर सहित अन्य करों का भुगतान नहीं किया है।
साथ ही निगम की राजस्व टीम अब तक नामांतरण की कार्यवाही नहीं कराने वाले करदाताओं के घरों के सामने नोटिस चस्पा कर रही है। जिन घरों में लोग निवासरत हैं वहां संबंधितों को भुगतान जल्द करने की हिदायत दी जा रही है।
मार्च की प्रतीक्षा न करें करदाता
नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा करदाताओं को सलाह दी जा रही है कि वे नगर निगम के सभी करों का तत्काल भुगतान करें। इसके लिए मार्च आने की प्रतीक्षा न करें।