ब्रेकिंग न्यूज- रिसाली नगर निगम पार्षद की गाड़ी ने बाइक को मारी ठोकर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर...

रिसाली नगर निगम के पार्षद की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी है। बाइक पर दो युवक सवार थे जिसमें से एक युवक की ब्रिज के नीचे गिर कर मौत हो गई। पढ़िये-;

Update: 2022-03-03 10:21 GMT

भिलाई। भिलाई के ठगड़ाबांधा रेलवे ब्रिज पर सड़क हादसा हो गया। हादसे में रिसाली नगर निगम के पार्षद की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी है। बाइक पर दो युवक सवार थे जिसमें से एक युवक की ब्रिज के नीचे गिर कर मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे अस्पताल में किया एडमिट गया। पार्षद का नाम सनिर साहू बताया जा रहा है। घटना जेल तिराहा ब्रिज की है। मामला दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र का है।

Tags:    

Similar News