सड़क हादसा : पेड़ से टकराई एंबुलेंस, एक की मौत, दूसरा गंभीर...

एंबुलेंस के पेड़ से टकराने की खबर सामने आई है। टक्कर इतना खतरनाक था कि एंबुलेंस के चीथड़े उड़ गये । एंबुलेंस में दो लोग सवार थे जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पढ़िये पूरी खबर-;

Update: 2022-01-14 06:20 GMT

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एक एंबुलेंस पेड़ से जा टकराई  है। टक्कर  इतना खतरनाक था कि एंबुलेंस के चीथड़े उड़ गये । एंबुलेंस में  दो लोग सवार थे जिसमें से  एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा गीदम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गीदम अस्पताल में एक पेशेंट की तबियत अचानक बिगड़ी। जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन, अस्पताल में कोई  चालक न होने की  वजह से अस्पताल के प्यून को ही एंबुलेंस लेकर जाना पड़ा। प्यून धर्मेश सेठिया ने अपने एक साथी मुकेश राम दोनों ने जिला अस्पताल में पेशेंट को छोड़कर जब वे लौट रहे थे। की इसी बीच गीदम-दंतेवाड़ा मुख्यमार्ग में पोटाकेबिन कारली के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एम्बूलेंस में बैठे मुकेश राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धर्मेश को भी काफी चोटें आईं हैं।  वहा से जा रहे लोगो ने  इस बात सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉयल 112 से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Delete Edit


Tags:    

Similar News