सड़क हादसा : बोलेरो ने खड़ी ऑटो को ठोका, चालक की मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत...

तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़ी ऑटो को ठोकर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं ऑटो में बैठे एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती किया गया है।;

Update: 2022-06-16 06:23 GMT

जशपुर। तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़ी ऑटो को ठोकर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं ऑटो में बैठे एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना दुलदुला थाने के पतराटोली की है।

वहीं जशपुर से एक और सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रेत परिवहन कर रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर सवार एक मजदूर घायल हो गया है। घटना मनोरा चौकी के खोंगा का है।

Tags:    

Similar News