मातृ शक्ति की हुंकार: मंदिर प्रांगण से शहर भर में निकाली स्कूटी रैली, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा पूरा शहर

चैत्र नवरात्र में आज महिलाओं ने बड़ी संख्या में स्कूटी रैली निकाली। जय श्री राम के नारे के साथ उन्होंने चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-03-22 14:26 GMT

जीवानंद हलधर-जगदलपुर। चैत्र नवरात्र में आज महिलाओं ने बड़ी संख्या में स्कूटी रैली निकाली। जय श्री राम के नारे के साथ उन्होंने चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। इस माहौल में पूरा शहर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर पूरे दिनों तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भी आयोजन किए जाएंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार, आज महिलाओं ने दंतेश्वरी मंदिर प्रागण के सामने एकत्र होकर बड़ी संख्या में स्कूटी रैली निकाली। इस संबंध में प्रांत संयोजिका सरिता यादव ने बताया कि पिछले वर्ष भी हिन्दू नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं रैली में शामिल हुई थीं। इस वर्ष भी सैकड़ो की संख्या में महिलाएं स्कुटी रैली में शामिल हुई और मातृ शक्ति का परिचय दिया। यह स्कूटी रैली जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहे में जय श्रीराम के नारे लगाते हुए दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण में पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। 


 

Tags:    

Similar News