Video : पालिकाध्यक्ष पर मुंगेली में बवाल: भाजपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, नेम प्लेट पर स्याही फेंकी

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को नगर पालिका दफ्तर का घेराव कर दिया। भाजपाइयों ने यहां जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। भाजपाइयों ने इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष की नेम प्लेट पर स्याही फेंक दी। नियम विरुद्ध कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2021-12-09 12:22 GMT

मुंगेली। मुंगेली जिला मुख्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को नगर पालिका दफ्तर का घेराव कर दिया। भाजपाइयों ने यहां जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। भाजपाइयों ने इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष की नेम प्लेट पर स्याही फेंक दी। नियम विरुद्ध कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य शासन ने पार्षद हेमेन्द्र गोस्वामी को नगर पालिका का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के इस प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले भी मौजूद थे। कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने कहा- स्याही नेम प्लेट पर नहीं कांग्रेस सरकार के मुंह पर फेंका गया। प्रशासन व पुलिस के सामने हुई इस घटना का कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं। कांग्रेसियों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश व्याप्त है। पालिका अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। देखिये वीडियो : 




Tags: