आरक्षण पर बवाल : कांग्रेस ने शुरू किया पोस्टर वार, शहर भर में पोस्टर लगाकर भाजपा कार्यालय को बताया 'राजभवन संचालन केंद्र'

ऐसा ही एक पोस्टर भाजपा के जिला कार्यालय एकात्म परिसर के पास लगाया गया है। इस पर लिखा है राजभवन संचालन केंद्र इधर है और एरो का निशान भी बना है। क्या है मामला पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-01-01 11:40 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक करीब 1 महीने से राजभवन में ही अटका हुआ है। राज्यपाल ने अब तक विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। अब कांग्रेस राजभवन से आर-पार के मुड में आ गया है। शहर के कई स्थानों में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें भाजपा के प्रदेश कार्यालय को 'राजभवन संचालन केंद्र' बताया जा रहा है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव बढ़ गया है।

Delete Edit

विधेयक रोकने का जिम्मेदार भाजपा को ठहराया

दरअसल, शहर के कई हिस्सों में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है कि आरक्षण विधेयक के अटक जाने के जिम्मेदार भाजपा के नेता है। इन पोस्टर्स पर कांग्रेस ने अपनी पार्टी का नाम या चिन्ह नहीं लगाया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शहर भर में इसी तरह के पोस्टर लगाने की यह सियासी रणनीति कांग्रेस की है।

Delete Edit

एकात्म परिसर के पास भी लगा पोस्टर

ऐसा ही एक पोस्टर भाजपा के जिला कार्यालय एकात्म परिसर के पास लगाया गया है। इस पर लिखा है राजभवन संचालन केंद्र इधर है और एरो का निशान भी बना है। तेलीबांधा के चौराहे पर भी एक ऐसा ही बड़ा पोस्टर लगाया गया है। इसमें एकात्म परिसर को राजभवन संचालन केंद्र बताया गया है। इसके अलावा प्रमुख सड़कों पर खंभों पर छोटे-छोटे पोस्टर लगाए गए हैं।

Delete Edit

Tags:    

Similar News