कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : राहुल गांधी के समर्थन में आज होगा सत्याग्रह, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता होंगे शामिल....

कांग्रेस का प्रदेशव्यापी मौन सत्याग्रह होने वाला है। माननीय राहुल गांधी जी के समर्थन में यह मौन सत्याग्रह रखा जा रहा है। प्रदेशव्यापी मौन सत्याग्रह आज गांधी मैदान में सुबह होगा।...पढ़े पूरी खबर;

Update: 2023-07-12 04:05 GMT

रायपुर- राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस का प्रदेशव्यापी मौन सत्याग्रह होने वाला है। माननीय राहुल गांधी जी के समर्थन में यह मौन सत्याग्रह रखा जा रहा है। प्रदेशव्यापी मौन सत्याग्रह आज गांधी मैदान में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस सत्याग्रह में सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन शामिल होंगे। साथ ही सत्ता-संगठन के दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे।

कांग्रेस का साफ तौर पर कहना है कि, भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बौखलाये हुए हैं और माननीय राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। कांग्रेस इसके विरोध में एक दिवसीय मौन सत्याग्रह कर रही है। इस सत्याग्रह में प्रदेश पदाधिकारी, विधायक , महापौर,शहर कार्यकारिणी ,ज़िला कार्यकारिणी , अपैक्स बैंक, मण्डल, निगम,आयोग,बोर्ड के सदस्य,मंडी , अरपा प्राधिकरण, निर्वाचित जन प्रतिनिधि, सहकारी बैंक, ज़िला पंचायत,जनपद पंचायत,नगर पंचायत, नगर निगम ,नगर परिषद ,के निर्वाचित सदस्य, सांसद और विधायक प्रत्यशी ,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, पार्षदगण ,एल्डर मैन ,ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल, एनएसयूआई , सोशल मीडिया ,आई टी सेल सभी प्रकोष्ठ, विभाग, मोर्चा और अन्य अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।

मंत्री लखमा ने सत्याग्रह पर क्या कहा था...

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि, बीजेपी बदले की राजनीति करती हैं। लगता है राहुल गांधी से घबरा गई हैं। राहुल गांधी ने तो कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की है। इसलिए राहुल गांधी पर व्यक्तिगत आरोप लगाकर परेशान करने का काम किया जा रहा है। अंग्रेजों ने जब सत्याग्रह किया था, तब माध्यम से महात्मा गांधी ने आजादी दिलाई थी और अब कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ सत्याग्रह करने को तैयार है।

Tags:    

Similar News