सावित्रीबाई फुले की जयंती : सेमिनार और सम्मान समारोह का आयोजन, पद्मश्री फूलबासन यादव भी पहुंचीं

सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर सेमिनार और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सावित्रीबाई फुले सम्मान से शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जानिए और क्या खास था इस आयोजन में ...;

Update: 2023-01-04 12:55 GMT

प्रदीप बोरकर- खैरागढ़। शैक्षिक प्रगति शील मंच के तत्वधान में सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सेमिनार और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख को याद करते हुए, शिक्षा के विभिन्न आयाम और विकास की संभावना विषय पर सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

आपको बता दें कि इस आयोजन में अनेक शिक्षाविद, न्यायविद, सामाजिक विशेषज्ञ और मनोविज्ञान के विशेषज्ञ और अन्य विद्यार्थी शामिल हुए। वक्ताओं में पद्मश्री फूलबासन यादव ने अपने जीवन के संघर्ष को साझा करते हुए बिना शर्म के, अथक श्रम से आर्थिक मुक्ति के रास्तों पर चलने की बात कही। अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश श्री सी के कश्यप ने नागरिक अधिकार, पाक्सो एक्ट और महिला अधिकार की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने महिलाओं की भागीदारी, जागरूकता और चेतना पर बल दिया। डॉ दीप्ति धुरंधर मेंबर ऑफ एक्सपर्ट साइकोलॉजिस्ट पैनल बिलासपुर ने मनोवैज्ञानिक चिंतन के माध्यम से बताया कि आज के भागमभाग वाले तेज दौर में तनाव का उचित प्रबंधन जीवन विकास में अहम भूमिका निभाता है। 

सावित्रीबाई फुले सम्मान से शिक्षकों को किया सम्म्मानित

सावित्रीबाई फुले सम्मान से नौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं शैक्षिक जागरण, सामाजिक और पर्यावरण के लिए कार्य करने वाली संस्था मोर संग चलव छुईखदान, इकरा फाउंडेशन खैरागढ़, क्षेत्र विशेष में ख़ास परिणाम लाने के लिए निर्मल त्रिवेणी अभियान, जय जगन्नाथ सेवा समिति, कोरोना काल की महामारी में काम करने वाले स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ नर्स, एएनएम, पैथोलॉजी, टीकाकरण और अन्य कर्मियों, बेहतर पुलिसिंग और निजात अभियान द्वारा चलाये गए कार्य के लिए चुनिन्दा पुलिस कर्मियों, स्वच्छता दीदीयों, शहरी और ग्रामीण मितानिनों, आँगनबाढी और जिले भर से बेहतर काम करने वाले महिला स्व-सहायता समूह को सम्मानित किया गया।

Delete Edit


Tags:    

Similar News