Sawan Hariyali Utsav : महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव, रौनियार इकाई का किया गया गठन

महिलाओं ने काली मंदिर (Kali temple )में महर्षि कश्यप जी का दीप प्रज्वलित किया। महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर थिरकी महिलाएं और झूला झूलकर मनोरंजन किया है। पढ़िए पूरी खबर ...;

Update: 2023-08-20 11:03 GMT

आशीष कुमार गुप्ता - बतौली । छत्तीसगढ़ के बतौली (Batauli )में सावन हरियाली उत्सव (Sawan Hariyali Utsav )का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने काली मंदिर में महर्षि कश्यप जी का दीप प्रज्वलित किया। महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर थिरकी महिलाएं और झूला झूलकर मनोरंजन किया है।

महिलाओं ने सावन हरियाली उत्सव कार्यक्रम (Sawan Hariyali Utsav program )हर्षाेल्लास के साथ मनाया और सभी हरे रंग के कपड़े में नजर आई, तरह -तरह के गेम खेलने के साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने डांस किया और कविताएं सुनाई, बच्चों को पुरस्कार देकर उनको प्रोत्साहित किया गया। वहीं महिला सामान हरियाली उत्सव प्रतियोगिता में पहला इनाम रानी गुप्ता, दूसरा सुनीता गुप्ता और तीसरा ममता गुप्ता ,अंजू गुप्ता को दिया गया। ,


महिला रौनियार इकाई के निर्वाचित सदस्यों ने लिया शपथ

इस अवसर पर महिला रौनियार इकाई (Mahila Rauniyar Unit )के अध्यक्ष यशोदा गुप्ता और उपाध्यक्ष सोमा गुप्ता ,सुशीला ,रुक्मणी, सरोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष नगीना गुप्ता, सचिव सुषमा गुप्ता, महासचिव ममता गुप्ता, संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता, वेदवती गुप्ता को बनाया गया। इस कार्यकम की मुख्य अतिथि अमृता गुप्ता और प्रमिला गुप्ता ने निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । 

Tags:    

Similar News