CG News भाजपा पार्षद और निगम कमिश्नर में हाथापाई : पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के नेतृत्व में भाजपाई पहुंचे थाने, FIR की मांग पर अड़े

पार्षद गगन आईच नगर निगम कमिश्नर अभिषेक गुप्ता के उसने निवास स्थान आर के नगर गए हुए थे। मामले को लेकर दोनों में बात इतनी बढ़ गयी की हाथापाई की नौबत आ गयी, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों को दी। पढ़िए पूरी खबर....;

Update: 2023-10-14 08:32 GMT

अक्षय साहू-राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले में पार्षद गगन आईच और नगर निगम कमिश्नर अभिषेक गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर उनके निवास स्थान पर हाथापाई हो गयी। मामले की शिकायत को लेकर सारे भाजपाइ पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचे और FIR की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्षद गगन आईच नगर निगम कमिश्नर अभिषेक गुप्ता के उसने निवास स्थान आर के नगर गए हुए थे। मामले को लेकर दोनों में बात इतनी बढ़ गयी की हाथापाई की नौबत आ गयी, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों को दी। मामले को लेकर बड़ी संख्या में भाजपाई पूर्व सांसद अभिषेक सिंह(former MP Abhishek Singh) के नेतृत्व बसंतपुर थाना पहुंचे और FIR की मांग करने लगे।

 सीएसपी को दी मामले की जानकारी

इस मामले पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने सीएसपी अमित पटेल(CSP Amit Patel) को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, आप सभी जिम्मेदार अधिकारी हैं। आप इस पुरे मामले को लेकर FIR दर्ज करें और जब तक आप FIR दर्ज नहीं होगी तब तक हम यहां से जायेंगे और FIR के पश्चात इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा, भाजयुमों जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह सहित कई भाजपाई नेता मौके पर मौजूद थे।

Tags:    

Similar News