अनुकंपा के लिए मुंडन : अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर मुंडन कराएंगी दिवंगत शिक्षाकर्मियों की विधवाएं, चार महीने से जारी है आंदोलन
अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही। अब प्रदर्शनकारी महिलाएं मुंडन करवाकर विरोध दर्ज करवाएगी। पढ़िए पूरी खबर...;
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पंचायत शिक्षकों की विधवाओं का प्रदर्शन जारी है। अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही। अब प्रदर्शनकारी महिलाएं मुंडन करवाकर विरोध दर्ज करवाएगी। सोमवार को बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल में महिलाएं मुंडन करवाएंगी।
20 अक्टूबर से प्रदर्शन जारी
उल्लेखनीय है कि, राजधानी रायपुर में दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर 20 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी महिलाएं अपनी मांग को लेकर सरकार को जगाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना चुकी है। बावजूद इसके सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की है। इसके कारण इन विधवा महिलाओं की आंखों में आक्रोश भी दिखाई पड़ रहा है। दिवंगत पंचायत शिक्षक की विधवा और उनके परिजन अब आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे।अनुकंपा के लिए मुंडन : अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर मुंडन कराएंगी दिवंगत शिक्षाकर्मियों की विधवाएं