बढ़ते आत्मसमर्पण से बौखलाए नक्सली कमांडर मार रहे अपने ही साथियों को, बीजापुर में 2 और साथियों की निर्मम हत्या

नक्सली लगातार अपने साथियों की हत्या कर रहे हैं। 7-8 जनवरी की रात नक्सलियों ने नई वारदात में 2 और साथियों को मौत की सजा दी है। इससे पहले उन्होंने अपने साथी नक्सली कमांडर कमलू पुनेम को भी मौत की सजा दी थी। उन्होंने कहा था कमलू अपनी ही बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। और बहन के साथ भागकर पुलिस के सामने घुटने टेकने जा रहा था। जिसे मौत की सजा दे दी गई। रविवार को प्रेस नोट के माध्यम से नक्सलियों ने दोनों घटनाओं को स्वीकारा। पढ़िए पूरी ख़बर...;

Update: 2022-01-09 10:46 GMT

बीजापुर: जिले में नक्सलियों ने आत्मसर्पण के इरादे और मुखबिरी का इल्जाम लगा अपने 2 और साथियों की निर्मम हत्या कर दी है, नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों के बीच दोनों की निर्मम हत्या की है। नक्सलियों ने 7-8 जनवरी की रात वारदात को अंजाम दिया है। मामला जांगला थाना क्षेत्र का है। इधर, बीजापुर के SP कमलोचन कश्यप ने मारे गए दोनों लोगों को नक्सली बताया है। उन्होंने कहा कि, नक्सली खुद के साथियों की ही हत्या कर रहे हैं। बीजापुर जिले के SP कमलोचन कश्यप ने कहा कि मारे गए दोनों लोगों की फाइल खंगाली गई है। ये दोनों भी नक्सली हैं। पिछले कई सालों से संगठन में जुड़कर काम कर रहे थे। इन दोनों के खिलाफ भी बीजापुर जिले के थानों में नामजद अपराध दर्ज हैं। नक्सलियों ने 2 दिन पहले बेलचर गांव में भी जन अदालत लगाई थी। जन अदालत में भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी को सब के बीच खड़ा किया था। ग्रामीणों को बताया कि ये दोनों गद्दार हैं। पुलिस की मुखबिरी करते हैं। फिर सैकड़ों ग्रामीणों के सामने दोनों की हत्या कर दी थी। इससे पहले भी नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या की थी। रविवार को गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट के माध्यम से नक्सलियों ने कहा कि उन्होंने अपने साथी नक्सली कमांडर कमलू पुनेम को मौत की सजा दी है। वो गद्दार था। उन्होंने कहा अपनी ही बहन के साथ शारीरिक संबंध रखता था। बहन के साथ भागकर पुलिस के सामने घुटने टेकने जा रहा था। जिसे जनता ने पकड़ा और जन अदालत में लाकर खड़ा कर दिया। जिसे मौत की सजा दे दी गई।

Tags: