मच्छरदानी में बैठकर नगर निगम का किया घेरवा : पूर्व मंत्री ने अफसरों पर दागे सवाल, पुलिस बल और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े...
पूर्व मंत्री मूणत की अगुवाई में अग्रसेन चौक के पास स्थित निगम कार्यालय का घेराव किया। भाजपा कार्यकर्ता मच्छरदानी के अंदर बैठकर नारेबाजी करते हुए नजर आए है।...पढ़े पूरी खबर;
रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही महीने बाकी है। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में अग्रसेन चौक के पास स्थित निगम कार्यालय का घेराव किया। भाजपा कार्यकर्ता और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने भी इसका समर्थन किया। खास बात यह है कि, विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ता मच्छरदानी के अंदर बैठकर नारेबाजी करते हुए नजर आए है। अब आप सोच रहे होंगे कि, विरोध प्रदर्शन करने के लिए मच्छरदानी लाने का मकसद क्या है। तो हम आपको बता दें, स्थानीय लोग मच्छरों से काफी परेशान हैं। जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इसलिए भाजपा कर्यकर्ताओं ने मच्छरदानी के भीतर बैठकर प्रदर्शन किया।
एक महीने का दिया अल्टीमेटम...
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सभी अफसरों को घेरते हुए कहा कि, अगर स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान एक महीने में नहीं हुआ तो राजधानी रायपुर की जनता को सड़कों पर उतार देंगे। साथ ही कहा कि, सरकार की योजना के हिसाब से शहरी लोगों को पट्टा देने की है तो क्यों नहीं दिया जा रहा, लगातार गंदगी की शिकायत पर भी कार्यवाही क्यों नहीं हो रही। जिस वक्त अग्रसेन चौक के जोन क्रमांक 7 का घेराव किया गया था, उस समय पुलिस बल भी तैनात था। जब पुलिस वालों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तब वे सभी बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस आए और पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई।
किन-किन मुद्दों को लेकर किया गया विरोध...
बता दें, भाजापा कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था सुधारने, मच्छरों की समस्या से निजात पाने, पेयजल समस्या का समाधान निकालने, वृद्धा पेंशन, स्थायी पट्टे की मांग, सड़कों और गलियों का सुधार, गंदगी से निजात जैसी तमाम मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।