बस मार्ग से गांजा की तस्करी : रायपुर के नए बस स्टैंड से धरे गए एमपी के दो तस्कर

तस्कर शुक्रवार को गांजा लेकर अंतरराज्यीय बस स्टैंड पहुंचे थे और मध्य प्रदेश जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक यहां बस का इंतजार कर रहे हैं। फिर आगे क्या हुआ पढ़िये-;

Update: 2022-03-26 07:24 GMT

रायपुर। गांजा तस्करों ने अब ओडिशा से देश के विभिन्न राज्यों तक माल पहुंचाने के लिए बस मार्ग का सहारा लेना शुरू कर दिया है। रायपुर की पुलिस ने ओडिशा से गांजा की तस्करी कर एमपी ले जा रहे दो तस्करों को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम योगेश और दुर्गेश ठाकुर बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने तस्करों से 8 किलो गांजा बरामद किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों तस्कर शुक्रवार को गांजा लेकर अंतरराज्यीय बस स्टैंड रावणभाठा पहुंचे थे और मध्य प्रदेश जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो संदिग्ध युवक यहां बस का इंतजार कर रहे हैं। जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में टिकरापारा थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Tags:    

Similar News