कहीं मजा-कहीं सजा : देखिए बरसात के दिनों के कुछ नजारे... कहीं मौसम की मेहरबानी तो कहीं मौसम से परेशानी...
समूचे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ पर भी इन दिनों इंद्रदेव काफी मेहरबान हैं। लगातार बदली और बारिश के चलते चहुंओर मौसम सुहाना है। कहीं-कहीं इंद्रदेव की मेहरबानी का क्रम कुछ लंबा चल गया तो वहां आम जनजीवन परेशानियों से घिर गया है। ऐसे में एक से बढ़कर एक रोचक नजारे देखने को मिल रहे हैं... आइए आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ रोचक और कुछ परेशानी में डालने वाले वीडियोज...;
बाढ़ प्रभावित इलाकों में बोट लेकर पहुंचे कलेक्टर
छत्तीसगढ़ का पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में अल्लुरी सीता रामा राजू जिले के चिंतुरु मंडल सहित वीरापूरम और कुनावरम बाढ़ की चपेट में है। कई ग्रामीण बाढ़ में फंसे हुए हैं। इसे देखते हुए अल्लुरी सीता रामा राजू जिले के कलेक्टर सुमित कुमार खुद बचाव कार्य में शामिल हुए। कलेक्टर खुद बोट में सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया गया। देखिए वीडियो-
आकमेटा नदी पर सवारी से भरा वाहन बीच बहाव में फंसा
वहीं कांकेर जिले के पखांजूर में लगातार बारिश के चलते परलकोट क्षेत्र के कई नदी-नाले उफान पर है। बुधवार को आकमेटा नदी पर एक सवारी वाहन चालक ने सवारियों से भरे वाहन को पुलिया पर तेज बहाव में उतार दिया। इसके बाद गाड़ी बीच बहाव में फंस गई। किसी तरह चालक सहित सभी सवारी बाल-बाल बचे। लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से बहाव में फंसे वाहन को बाहर निकाला। देखिए वीडियो-
खेत की मेड़ पर स्टंट करता बंदर
बेमेतरा जिले में बारिश के बीच बरसात का आनंद लेते एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल खेत की मेड़ पर एक बंदर का स्टंट कर रहा है। खेत में काम कर रहे किसान ने देखा तो बंदर की हरकत का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख जमकर मजे ले रहे हैं। देखिए वीडियो-
तेज बारिश के कारण भूस्खलन, कई वाहन धंसे जमीन में
दरअसल लगातार बारिश के कारण छत्तीसगढ़ से सटे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सीमा क्षेत्र में आज एक हादसा हुआ है। कोंटा से राजमेहन्द्री जाने वाले मार्ग पर स्थित मारेडपल्ली घाट पर तेज बारिश की वजह भूस्खलन हुआ है। इससे कई वाहन जमीन में धंस गए हैं। देखिए वीडियो-