Water Tornado: बरसते पानी के बीच उठा ऐसा बवंडर... सब कुछ हो गया तबाह..घर, पेड़, वाहन जो रास्ते में आया... उनके साथ क्या हुआ, देखिए... Exclusive video
सरगुजा जिले के वाड्रफनगर फुलीडूमर क्षेत्र में पानी में बवंडर देख कर लोग अचरज में पड़ गए। ग्रामीणों ने कहा कि, उन्होंने पहली बार पानी में ऐसा बवंडर देखा है। इस बवंडर से आसपास के पेड़ और घर भी विस्थापित हो गए। पढ़िए पूरी खबर...;
संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के वाड्रफनगर फुलीडूमर क्षेत्र में पानी में बवंडर देख कर लोग अचरज में पड़ गए। ग्रामीणों ने कहा कि, उन्होंने पहली बार पानी में ऐसा बवंडर देखा है। इस बवंडर से आसपास के घर, पेड़ और गाड़ियां सभी अपनी जगह से विस्थापित हो गए। इसकी चपेट में आए कई घरों के खप्पर भी इधर-उधर हो गए, जिससे लोगों को काफी नुकसान भी हुआ है।
जानिए क्या है जल बवंडर
इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि, जल बवंडर के दौरान प्रतिचक्रवाती होता है, जो हवा को नीचे से ऊपर की ओर तेज घुर्णन (circulation) के साथ खींचता है। यदि यह किसी जलराशि के ऊपर से गुजरता है तो वहां तेजी से जल बादलों की ओर चल पड़ता है। कुछ वर्ष पूर्व मैनपाट में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी।
यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के विपरीत काम करता है
मौसम वैज्ञानिक भट्ट ने कहा कि, इस प्रकार निर्मित जल बवंडर में पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध इतनी अधिक ऊर्ध्वाधर गतिज ऊर्जा बनती है कि यह अपने मार्ग में आने वाले पेड़, मकान, वाहन आदि को ऊपर उठा सकता है और उन्हें विस्थापित कर सकता है।