आत्महत्या या साजिश : संदिग्ध हालत में कुएं में मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट के निशान भी...

कुएं में एक महिला की तैरती हुई शव मिली है। शव के दोनों पैर कपड़े के रस्सी से बंधे मिले है। शरीर पर चोट के भी निशान पाये गये है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दलदली का है। पढ़िये पूरी खबर-;

Update: 2022-01-22 06:54 GMT

बिलासपुर। कुएं में एक महिला की तैरती हुई शव मिली है। शव के दोनों पैर कपड़े के रस्सी से बंधे मिले है। शरीर पर चोट के भी निशान पाये गये है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दलदली का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दलदली में एक कएं में महिला की लाश बरामद की गई। स बात की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लाश को पानी से बाहर निकाला गया तो उसके दोनों पैर कपड़े के रस्सी से बंधे हुए थे। और शरीर पर चोट के भी निशान पाये गये है। इस तरह से लाश मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही इस तरह कुएं में लाश मिलने से गांव वालो के बीच दहशत का माहौल बन गया है कि आखिर महिला को किसने मारा और कुंए में फेक दिया। और इसके पीछे क्या कारण है। मृतक महिला का नाम शांति बाई टण्डन उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पता लगा रही है की महिला के मौत का कारण क्या है। देखिये वीडियो-




Tags:    

Similar News