सुकमा में मजबूत हुई भाजपा, पूर्व कांग्रेसी सरपंच समेत 70 ने ली पार्टी की सदस्यता

भाजपा प्रवेश करने वालों का कहना है कि वे भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर यह निर्णय ले रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-09-22 08:51 GMT

सुकमा। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिस बस्तर में भारतीय जनता पार्टी अपनी जमीन खोती नजर आई, वह अब यहां मजबूत होती दिख रही है। बस्तर के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर है कि पूर्व सरपंच समेत 70 कांग्रेसियों ने आज भाजपा प्रवेश कर लिया है।

जानकारी मिली है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में हमीरगढ़ के पूर्व कांग्रेसी सरपंच समेत 70 लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष हूंगाराम मरकाम के सामने भाजपा का दामन थामा। जिलाध्यक्ष ने सभी को गमछा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।

भाजपा प्रवेश करने वालों का कहना है कि वे भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर यह निर्णय ले रहे हैं। 

Tags:    

Similar News