नारी निकेतन को प्रताड़ना घर बनाने वाली अधीक्षिका सस्पेंड, हरिभूमि डाट काम की खबर पर कलेक्टर ने की त्वरित कार्यवाही
दंतेवाड़ा। हरिभूमि डाट काम की खबर का तत्काल असर हुआ है। दंतेवाड़ा के नारी निकेतन में अधीक्षिका के प्रताड़ना की खबर प्रमुखता से प्रकाशन के बाद दंतेवाड़ा कलेक्टर ने नारी निकेतन की अधीक्षिका कल्पना रथ को सस्पेंड कर दिया है। उल्लेखनीय है कि नारी निकेतन में रह रही बेसहारा महिलाओं ने अधीक्षिका की शिकायत वीडियो बनाकर प्रताड़ित करने की थी। इस पर दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने सख्त कार्यवाही करते हुए अधीक्षिका को सस्पेंड कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि नारी निकेतन से भेजी गई वीडियो के आधार पर हरिभूमि डाट काम ने 'नारी निकेतन या प्रताड़ना का घर' शीर्षक से खबर सोमवार को प्रकाशित की थी। खबर के साथ नारी निकेतन की महिलाओं द्वारा भेजी गई वीडियो भी लगाई थी।
नारी निकेतन या प्रताड़ना घर : महिलाओं ने भेजा वीडियो... अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, प्यून दिख रही पैर दबवाती..