Surgical Ward : भरभरा कर गिरा प्लास्टर...वार्ड आया के सिर पर आई चोट...
खिड़की का प्लास्टर अचानक उखड़कर गिर गया। प्लास्टर गिरने की वजह से वार्ड आया घायल हो गईं हैं।...पढ़े पूरी खबर;
संतोष कश्यप/अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) में खिड़की का प्लास्टर अचानक उखड़कर गिर गया। प्लास्टर गिरने की वजह से वार्ड आया घायल हो गईं हैं। बता दें, पुरुष सर्जिकल वार्ड (Surgical Ward) में वार्ड आया काम कर रही थीं। तभी खिड़की का प्लास्टर वार्ड आया के सिर पर भरभरा कर गिर गया।
डॉक्टरों ने दी सलाह...
प्लास्टर वार्ड आया के सिर पर गिरने की वजह से गंभीर चोट आई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने टाका लगाने के बाद सिटी स्कैन कराने की सलाह दी है। यह पूरी घटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुरुष सर्जिकल वार्ड की है।