भाजपा भूपेश सरकार की छवि खराब करने के लिए ले रही गलतबयानी का सहारा: सुशील आनंद शुक्ला
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा अपने राजनैतिक वजूद को बचाने तथा भूपेश सरकार की छवि खराब करने गलतबयानी का सहारा ले रही है।;
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा अपने राजनैतिक वजूद को बचाने तथा भूपेश सरकार की छवि खराब करने गलतबयानी का सहारा ले रही है। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने कानूनी शक्तियों का, विधिसम्मत उपायों का प्रयोग किया जाता है। कांग्रेस के शासनकाल में ऐसा कुछ नया संशोधन नहीं कर दिया गया है, जिसे लेकर विपक्ष द्वारा मुद्दा बनाया जा रहा स है। ऐसे नोटिफिकेशन हर तीन महीने में जारी किए जाते रहे हैं। ऐसी ही अधिसूचना रमन सरकार के समय भी प्रकाशित कराई गई थी। सिर्फ तीसरे कार्यकाल में ही इसे 9 बार लागू किया था।
आनंद शुक्ला ने कहा, उसी क्रम में कांग्रेस शासनकाल में भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 3 जनवरी को एक अधिसूचना प्रकाशित कराई। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कानून को लागू करने के संबंध में कहा गया। कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक मेल-मिलाप को संकट में डालने के लिए लोक व्यवस्था के बनाए रखने पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है तो उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। श्री शुक्ला ने कहा, भाजपा सरकार के समय 3 अक्टूबर से दिसंबर 2015, 1 जनवरी से 31 मार्च 2016, 1 अप्रैल से 30 जून 2016, 1 जुलाई से 30 सितंबर 2016, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2016, 1 जनवरी से 31 मार्च 2017, 1 अप्रैल से 30 जून 2017, 1 जुलाई से 30 सितंबर 2017 और 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2017 तक लागू किया गया। जो अधिसूचना, जो कानून आपके समय लागू किया गया, वह लोककल्याण कारी था और कांग्रेस के समय लागू किया गया तो दमनकारी हो गया। रमन सिंह, अरुण साव को भ्रम फैलाने एवं झूठ बोलने के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।