शंकालु पति बना हत्यारा : भाजी तोड़ने के बहाने घर के पीछे बाड़ी में ले गया पत्नी को, फिर चाकू मारकर कर दी हत्या, 7 महीने पहले ही हुई थी शादी...

एक युवक ने अपनी 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी की उसके मायके में चाकू से मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शंका किया जाना बताया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-01-01 07:14 GMT

कुश अग्रवाल-पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने अपनी 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी की उसके मायके में चाकू से मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शंका किया जाना बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपी पति को ग्राम गैतरा से उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते शनिवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। 7 माह पूर्व ही मृतका की शादी आरोपी से हुई थी। मृतका 22 वर्षीय ममता चौहान अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। मृतका का पति अपनी पत्नी पर शक करने लगा था। इसके बाद आरोपी पति भाजी तोड़ने के बहाने घर के पीछे बने बाड़ी में ममता चौहान को खेत की ओर ले गया। वहां पर ले जाकर उसने चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

छोटी बहन ने देखा चाकू से मारते हुए

ममता की छोटी बहन जब खेत की तरफ गई तो देखा कि उसका जीजा बहन को चाकू से मार रहा है, तो उसने शोर मचाकर अपने घर वालों को बुलाया। फिर घरवालों और पड़ोसी की मदद से आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया गया। मृतका की बहन ने बताया कि 7 माह पूर्व ही युवक के साथ बहन का विवाह हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Tags: