Swachhata hi Seva Campaign : आम नागरिक और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान मनाया गया...वार्ड वासियों ने लिया यह संकल्प...

सभी वार्डों में नगर पंचायत, सहयोग आम नागरिक और जन प्रतिनिधियों के से 1 घंटे का श्रमदान कर वार्डो और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई है।...पढ़े पूरी खबर;

Update: 2023-10-01 08:00 GMT

कुश अग्रवाल/पलारी- छत्तीसगढ़ के नगर पंचायत पलारी में स्वच्छता अभियान मनाया जा रहा है। इसके लिए सुबह 10 बजे से ही सभी वार्डों में नगर पंचायत, सहयोग आम नागरिक और जन प्रतिनिधियों के से 1 घंटे का श्रमदान कर वार्डो और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई है। इसके तहत पलारी के विभिन्न कार्यालय समेत बाकी सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान में वार्ड वासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया, साथ ही पूरे साल तक 100 घंटे सफाई अभियान चलाने का संकल्प भी लिया।

बता दे, भारत में स्वच्छता ही सेवा कैंपेन की शुरुआत 15 सितंबर से की गई थी और यह अभियान 2 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। वहीं पीएम मोदी ने यह अभियान 2014 में लाल किले से शुरू किया था। इसलिए स्वच्छता अभियान 1 अक्टूबर यानी आज पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है।


Tags:    

Similar News