तातापानी महोत्सव शुरू : पहले दिन निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया स्नान
सुबह से ही भक्तों की भीड़ तापेश्वर महादेव मंदिर के आसपास भी बनी हुई है। यहां भगवान की पूजा अर्चना के लिए कई प्रकार के आयोजन भी किए गए हैं। इसमें कलश यात्रा भी यहां की महिलाएं करती हुई नजर आ रही हैं .. पढ़िए पूरी खबर ...;
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मकर संक्रांति के मौके पर आज से 3 दिनों तक चलने वाले संक्रांति पर्व की शुरुआत हो चुकी है। तातापानी गर्म जल स्रोत पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। यहां अलग-अलग राज्यों से भी लोग स्नान करने संक्रांति पर्व के पहले दिन पहुंचते हैं। यहा आकर लोग मकर संक्रांति के पर्व को धूम-धाम से मनाते है।
मिनी जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ तापेश्वर महादेव मंदिर के आसपास भी बनी हुई है। यहां भगवान की पूजा अर्चना के लिए कई प्रकार के आयोजन भी किए गए हैं। इसमें कलश यात्रा भी यहां की महिलाएं करती हुई नजर आ रही हैं। मान्यता है की तातापानी गर्म स्रोत में डुबकी लगाने से चर्म रोग भी दूर हो जाते हैं। मकर संक्रांति पर तैयारियां खासा जिला प्रशासन ने की है। पहले दिन सीएम भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।