Teej Festival : सीएम निवास में होगा तीजा-पोला पर्व का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाएं होंगी शामिल...
तीजा-पोला पर्व का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य उत्सव सुबह 11 बजे होगा। सीएम हाउस में छत्तीसगढ़ी संस्कृति देखने को मिलेगी।...पढ़े पूरी खबर;
रायपुर- सीएम निवास में आज तीजा-पोला पर्व का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य उत्सव सुबह 11 बजे होगा। सीएम हाउस में छत्तीसगढ़ी संस्कृति देखने को मिलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल तीजहारिन बहनों के साथ तिहार मनाएंगे।
ठेठरी खुरमी बनाती सीएम की धर्मपत्नी...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने ट्वीट करते हुए अपने घर की एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ठेठरी खुरमी बनाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें, पोरा त्योहार भादो महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बैलों का श्रृंगार कर उनकी पूजा की जाती है। बच्चे मिट्टी के बैल चलाते हैं। इस दिन बैल दौड़ का भी आयोजन किया जाता है।