मौसम अलर्ट : 3 संभागों में तापमान बढ़ने के आसार, ठंड से मिलेगी राहत, 2 संभागों में जारी रहेगी शीतलहर
शीतलहर के बाद अब रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में तापमान बढ़ने के आसार है। इसके साथ ही सरगुजा व बिलासपुर संभाग में फिलहाल शीत लहर जारी रहेगी। मौसम विज्ञानी के मुताबिक...;
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। शीतलहर के बाद अब रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में तापमान बढ़ने के आसार है। इसके साथ ही सरगुजा व बिलासपुर संभाग में फिलहाल शीत लहर जारी रहेगी। बलरामपुर में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, उत्तर से आ रही ठंडी हवा, हवा की गति धीमी होने की वजह से प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।