मुख्यमंत्री ने दी क्रिसमस पर्व की बधाई : कहा-प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक बने रहेंगे....

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस‘ पर्व की बधाई दी। उन्होंने कामना की है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.. पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-12-25 09:20 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस' पर्व की बधाई दी। उन्होंने कामना की है कि, प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। बधाई संदेश में सीएम बघेल ने कहा है कि, प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। वही राज्यपाल ने भी क्रिसमस के अवसर पर शुभकामना संदेश में कहा है, प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा और समानता का संदेश दिया। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने, आपसी भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। प्रभु यीशु का संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक और अनुकरणीय रहेगा।

चर्च पहुंचे सीएम

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित सेन्ट जोसफ केथैड्रल चर्च पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए। इसके बाद प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद सेंटपॉल्स केथैड्रल क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर विशेष आराधना में शामिल हुए।


Tags: