नाली बनी नहीं...ठेकेदार को पैसे पहले ही मिल गए... कैसे हुआ ये चमत्कार... पढ़िए

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, हल्दीबाड़ी के पंखा दफाई में ठेकेदार ने नाली निर्माण नहीं करवाया है पर बिल का आहरण एक साल पहले ही कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-10-01 11:26 GMT

रविकांत सिंह राजपूत-मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिक निगम चिरमिरी हमेशा से विवादों में घिरा रहा है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, हल्दीबाड़ी के पंखा दफाई में ठेकेदार ने नाली निर्माण नहीं करवाया है पर बिल का आहरण एक साल पहले ही कर लिया है।

बता दें कि, नगर पालिक निगम चिरमिरी में पंखा दफाई नाली निर्माण के काम के लिए साल 2019 में ही काम स्वीकृत हुआ था। लेकिन ठेकेदार ने नाली का निर्माण नहीं कराया और 2022 में नाली निर्माण के बिल करीब 92 हजार रुपये का आहरण कर लिया। यह खुलासा पंखा दफाई के प्रमोद यादव ने आरटीआई लगाकर किया। वहीं जानकारी मिलने के बाद निगम प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता ने आयुक्त को जांच करने के लिए आवेदन लिखा है। 

Delete Edit


अब तक संबंधित अधिकारियों ने नहीं दी है प्रतिक्रिया

जब इस संदर्भ में निगम प्रशासन के आला अधिकारियों से संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं नगर पालिक निगम चिरमिरी के पूर्व महापौर और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता के डोमरू रेड्डी ने नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। अब देखना होगा कि, फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद निगम प्रशासन, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारी कोई कार्यवाही करेंगे या लीपा-पोती कर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल देंगे। 

Delete Edit


Tags:    

Similar News