लो... 'उलटी बह गई गंगा' : नाबालिग लड़के को भगा ले गई युवती, एमपी ले जाकर करती रही दुष्कर्म... युवती पर लगा पास्को एक्ट
एक युवती पर एक नाबालिग लड़के को भगा ले जाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। लड़के के पिता की शिकायत के बाद पत्थलगांव पुलिस ने मध्यप्रदेश जाकर युवती के चंगुल से लड़के को छुड़ा लिया है और युवती को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा माजरा... पढ़िए...;
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तो उलटी गंगा बह गई... ये सुनकर आप हैरान रह गए न... नहीं... नहीं... सच में गंगा उलटी नहीं बहने लगी है...बलकि हम यहां जिस घटनाक्रम का जिक्र करने जा रहे हैं, वह उलटी गंगा बहने जैसी है।
दरअसल यहां एक युवती पर एक नाबालिग लड़के को भगा ले जाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। लड़के के पिता की शिकायत के बाद पत्थलगांव पुलिस ने मध्यप्रदेश जाकर युवती के चंगुल से लड़के को छुड़ा लिया है और युवती को गिरफ्तार कर लिया है। इस अजीबो गरीब मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए जब लड़के का पिता पत्थलगांव थाने में पहुंचा तो उसकी बातों को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
नाबालिग लड़के को भगाकर एमपी ले गई थी युवती
मिली जानकारी के मुताबिक, युवती ने पहले नाबालिग लड़के को किसी तरह अपने झांसे में लिया। फिर मौका देखकर लड़के को अपने साथ भगाकर मध्यप्रदेश ले गई। आरोप है कि वहां युवती लड़के के साथ लगातार दुष्कर्म करती रही। नाबालिग लड़के से मजदूरी कराने का भी आरोप युवती पर लगा है। इधर परिजनों ने बेटे के लापता होने से परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया।
युवती पर पास्को एक्ट भी लगाया
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लापता लड़का एक युवती के साथ मध्यप्रदेश में है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए पीड़ित बालक को छुड़ाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अपहरण और दुष्कर्म की आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सबसे खास बात यह है कि युवती के खिलाफ पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।