नए जिले को मिली एक और सुविधा : मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी पदस्थापना का आदेश हुआ जारी

न्यायधिपति बिलासपुर ने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी पद की स्थापना का आदेश जारी किया। पढ़िए पूरी खबर....;

Update: 2023-01-29 10:05 GMT

एनिश पुरी गोस्वामी-मोहला। छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी के लिए उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायधिपति ने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी पद की स्थापना का आदेश जारी किया है। जिसमें न्यायधीश वर्ग 1 अंबागढ़ चौकी, दुलार सिंग को 2 फरवरी 2023 तक पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तहसील अधिवक्ता संघ अ.चौकी और आम नागरिकों ने जिले और सत्र न्यायाधीश के स्थापना की मांग लम्बे समय से कर रहे थे। इस मांग के आधार पर ही मुख्य न्यायाधिपति बिलासपुर ने अम्बागढ़ चौकी में मुख्य न्यायाधीश की पदस्थापना का आदेश जारी किया।

Tags:    

Similar News