अफसरों ने सपत्नीक थामा झाडू़ : झुमका उत्त्सव के बाद फैले कचरे की सफाई स्वच्छता दीदियों का बंटाया हाथ

कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों और स्वच्छता दीदियों के साथ झुमका डेम पर्यटन स्थल की सफाई की है। स्वच्छता दीदियों के साथ भी झाड़ू झुमका डेम पर्यटन स्थल की सफाई की .. पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-01-21 07:15 GMT

रविकांत सिंह राजपूत-कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने एक अलग मिशाल पेश की है। कलेक्टर विनय लंगेह ने पत्नी डाक्टर एकता लंगेह के साथ सफाई कर श्रमदान किया है। कलेक्टर ने स्वच्छता दीदियों के साथ भी झाड़ू झुमका डेम पर्यटन स्थल की सफाई की है।

उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर के साथ एसडीएम अंकिता सोम समेत प्रशासनिक अमले ने पर्यटन स्थल में झाड़ू लगाई है। इसके साथ ही कचरे को डस्टबीन में डालकर स्वच्छता का संदेश दिया है। कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों और स्वच्छता दीदियों के साथ झुमका डेम पर्यटन स्थल की सफाई की है। कलेक्टर ने परिवार सहित खुद हाथों से झाड़ू लगाकर डस्टबिन में कचरे डाले। झुमका जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कई एकड़ में फैली गंदगी पूरी तरह से स्वच्छ हुई।


Tags:    

Similar News