गुटखा भरकर कोरबा के लिए निकले ट्रक की लूट, नाकेबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस...

बिलासपुर जिले से गुटखा पान मसाला से भरे ट्रक की लूट होने की खबर सामने आई है। ट्रक में करीब 7-8 लाख रुपए का गुटखा भरा होना बताया जा रहा है। पढ़िये पूरी खबर-;

Update: 2022-01-24 11:31 GMT

बिलासपुर। बिलासपुर जिले से गुटखा पान मसाला से भरे ट्रक की लूट होने की खबर सामने आई है। ट्रक में करीब 7-8 लाख रुपए का गुटखा भरा होना बताया जा रहा है। ट्रक गुटखा फैक्ट्री से माल लेकर कोरबा के लिए निकला था। तभी रास्ते से ट्रक को अज्ञात लोगों ने लूट लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुटखा पान मसाला से भरे ट्रक को लूट लिया गया है। ट्रक में करीब 7 -8 लाख रुपए का माल लोड बताया जा रहा है। ट्रक गुटखा फैक्ट्री से माल लेकर कोरबा के लिए निकला था। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने नाकेबंदी कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। देखिए वीडियो-


Tags:    

Similar News