मातर कार्यक्रम में गई पत्नी देर से लौटी घर : गुस्साए पति ने पीट-पीटकर ले ली जान, फिर खुद पुलिस को दी जानकारी ,आरोपी गिरफ्तार
चिल्फी में दो दिन मातर का कार्य्रकम चल रहा था। उसी दौरान पत्नी घर देर से आई। उसके कारण दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। गुस्स्से में आकर आरोपी पति ने डंडे से अपने ही पत्नी को बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दिया। पढ़िए पुरी खबर ...;
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के चिल्फी के सूने मकान में महिला की शव मिली है। वहीं महिला के शव घर में मिलने से पुरे इलाके में हड़कंप मचा गई। रात में पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। गुस्से में आकर बेरहम पति ने डंडे से पीट-पीटकर महिला की जान ले ली। इसके बाद शव को छुपाने के लिए खुद पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में पति ने घटना की जानकारी दी। पुलिस के सामने हत्या करना कबूल किया। बताया जा रहा है कि चिल्फी में दो दिन मातर का कार्य्रकम चल रहा था। उसी दौरान पत्नी घर दो दिन बाद वापस लौटी। उसके कारण दोनों के बीच वाद विवाद हुआ। गुस्स्से में आकर आरोपी पति ने डंडे से अपने ही पत्नी को बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति राजू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।