ब्रेकिंग न्यूज : सुरक्षाबलों की सर्चिंग पार्टी पर महिला के गंभीर आरोप...

सर्चिंग पार्टी पर एक ग्रामीण महिला ने गम्भीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि सर्चिंग टीम ने घर मे घुसकर लूटपाट की है। मामला कोयलीबेड़ा के धुर नक्सल प्रभावित केसेकोड़ो गांव का है। पढ़िये पूरी खबर-;

Update: 2022-02-15 09:02 GMT

कांकेर। कांकेर जिले में सर्चिंग पार्टी पर एक ग्रामीण महिला ने गम्भीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि सर्चिंग टीम ने घर मे घुसकर लूटपाट की है। मामला कोयलीबेड़ा के धुर नक्सल प्रभावित केसेकोड़ो गांव का है।

दरअसल, महिला ने पुलिस पार्टी पर घर मे घुसकर संदूक तोड़कर 25 हजार रुपये निकालने के आरोप लगाए है। लेकिन इस पर एसपी शलभ सिन्हा का बयान है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देखिये वीडियो-










 


Tags: