लॉकडाउन में सूने मकानों को निशाना बना रहे चोर, नकद समेत डेढ़ लाख का सामान ले उड़े

शुक्रवार की शाम पीड़ित परिवार रिश्तेदार के घर सूरजपुर गया हुआ था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2021-05-22 13:13 GMT

अंबिकापुर। तालाबंदी की वजह से अंबिकापुर शहर के लोग अपने घरों में कैद हैं। बावजूद इसके शहर में चोरी की वारदात बढ़ रही है। हालिया दिनों में कई चोरी की वारदात सामने आई है। जहां अज्ञात चोरों द्वारा सूने मकान को निशाना बनाया गया है। शहर में चोरी की वारदात तेजी से बढ़ी है। चोर गिरोह सुने मकान को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच का रही है।

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोरों ने नामनाकला स्थित पॉलिटेक्निक गली निवासी अनिल सिंह के सूने मकान में धावा बोला है। दरअसल शुक्रवार की शाम पीड़ित परिवार रिश्तेदार के घर सूरजपुर गया हुआ था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इधर वारदात का खुलासा तब हुआ जब शनिवार की सुबह घर में काम कमरे वाली बाई मकान पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था।

इसके बाद उसने घटना की सूचना मकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही परिवार अंबिकापुर पहुंच गया। वही जब परिवार के सदस्य घर के अंदर जाकर देखे तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पीड़ित परिवार ने गांधीनगर थाने जाकर घर में हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित परिवार के मुताबिक नगद सहित घर में रखे डेढ़ लाख रुपए के सामान की चोरी हुई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी की तलाश में जुट गई है।

Tags:    

Similar News