Tiranga Rally: युवा मोर्चा की तिरंगा रैली का चंद्राकर ने किया नेतृत्व, मोटरसाइकिल पर सैकड़ों की संख्या में निकले युवा

देश का युवा यदि सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में बढ़ता है तो राष्ट्र स्वयं तरक्की के पथ पर अग्रसर होता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करने की जरूरत है। पढ़िए पूरी खबर....;

Update: 2023-08-16 11:04 GMT

यशवंत गंजीर-कुरूद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजयुमों कुरुद द्वारा पुरे नगर में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। उनके साथ में युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस भी तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए, साथ ही सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवाओं के साथ बाइक रैली निकाली। युवा मोर्चा की रैली भाजपा कार्यालय कुरुद से शुरू होकर कारगिल चौक, सुर्यनमस्कार चौक, पुरानी मंडी, थाना चौक, पुराना बाजार, सरोजनी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय में समाप्त हुई। जहां अतिथियों ने युवाओ को सम्बोधित किया।

युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति- विधायक चंद्राकर

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में क्षेत्र, राज्य, देश का हर कोना उत्साह से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा ने देश की गरिमा बढ़ाई है। उन्होंने युवाओं से कहा कि, युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति होता है। देश का युवा यदि सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में बढ़ता है तो राष्ट्र स्वयं तरक्की के पथ पर अग्रसर होता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करने की जरूरत है। तिरंगा रैली के द्वारा आज हम सभी ने एकजुटता की ताकत दिखाई है। इस तिरंगा यात्रा ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम की भावना को जीवंत किया।

कई वरिष्ठ नेता और युवा रहे उपस्थित

प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा आलोक डंगस ने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि, युवा ही देश की दशा व दिशा तय करता है। ऐसे में युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा व सही कार्य के लिए करना चाहिए। इससे युवाओं के साथ देश व समाज की बेहतरी सुनिश्चित होगी इस अवसर पर भाजयुमो के जिले के प्रभारी उपकार चंद्राकर, जिला सहप्रभारी अनमोल तिवारी, सत्यप्रकाश सिन्हा, रविकांत चंद्राकर, भानु चंद्राकर, त्रिलोक जैन, हरिशंकर सोनवानी, गौकरण साहू, मालकराम साहू, आदर्श चंद्राकर, कुलेश्वर चंद्राकर, प्रभात बैस, अनुराग चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, सत्यम चंद्राकर, विक्रम बंजारे, नितेश गंजीर, केशव चंद्राकर, राजेश साहू ,महेश साहू, देशांत सिन्हा, नीलकमल साहू, आशीष साहू, देवेंद्र साहू,जागेश्वर ध्रुव,हरिचंद विश्वकर्मा,मनीष कश्यप, कुंदन साहू प्रमुख रुप से रैली में शामिल रहे।

Tags:    

Similar News