टायर फटने से हादसा : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा 10 बार पलटी,1 की मौत, 4 गंभीर
टायर फटने से अनियंत्रित कार सड़क के डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में 1 युवक की मौत, वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 10 बार पलटी मारी। मौके पर डायल 112 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली भेजा गया है।;
सरायपाली। महासमुंद जिले के सरायपाली में NH53 के पास सड़क हादसा हो गया। टायर फटने से अनियंत्रित कार सड़क के डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में 1 युवक की मौत, वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 10 बार पलटी मारी। मौके पर डायल 112 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली भेजा गया है। कार सवार सभी लोग ओडिशा बरगढ़ के निवासी बताये जा रहे है। जो रायपुर से घर वापस लौट रहे थे।