धान खरीदी का आखिरी दिन आज: आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन से पार, 23.39 लाख किसानों ने बेचा धान

प्रदेश में धान खरीदी का आज आखिरी दिन है। इस साल धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बना है। संभावना जताई जा रही है कि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। पढ़िए पूरी खबर.....;

Update: 2023-01-31 05:30 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धान खरीदी का आज आखिरी दिन है। एक नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हुई थी। इस साल धान खरीदी का आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है।

बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी का आंकड़ा लगातार जारी है। एक नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हुई थी और आज इसका आखिरी दिन है। धान खरीदी में इस साल बड़ा रिकॉर्ड बना है, जिसमें यह आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन से पार हो चूका है। इस बार राज्य के 23.39 लाख किसानों ने धान बेचा। संभावना है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। 

Delete Edit


Tags:    

Similar News