मजदूरों से भरी ट्रैक्टर पलटी : 50 मजदूरों को लेकर जा रहे थे खेत, महिला मजदूर की मौके पर मौत, 25 से ज्यादा घायल
इस हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर धान रोपाई के लिए सरवानी गांव से हरदीकला गांव ले जाया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर;
संदीप करिहार-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर पलट गई। ट्रैक्टर के पलटने का कारण उसका ओवरलोड होना बताया जा रहा है।घटना चकरभाटा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवानी से लगे लिमतरी हाई स्कूल के पास घटी है। ट्रैक्टर-ट्राली के अनियंत्रित होकर पलटने का कारण 50 से अधिक मजदूरों का ट्रैक्टर पर सवार होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर धान रोपाई के लिए सरवानी गांव से हरदीकला गांव ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे से लगभग 25 मजदूर घायल हो गए हैं। वहीँ ट्राली में सवार महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सभी घायलों को गंभीर रूप से चोंटे भी आयी हैं। हालत की गंभीरता को देखते हुए घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ घायलों का इलाज जारी हैं। हादसे के बाद घटना स्थल के आस पास मौजूद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।
अस्पताल पहुचे कौशिक, घायलों से पूछा हाल-चाल
धान रोपाई के लिए गए 50 मजदूरों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने की सूचना मिलने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने की पीड़ितों से मुलाकात के लिए सिम्स अस्पताल पहुचें, मृतक महिला मजदूर के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त किया। उसके बाद उन्होंने सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉ नीरज कुमार शिंदे से मुलाकात कर बेहतर इलाज करने की बात कहीं साथ ही विधायक धरमलाल कौशिक ने हादसे में मृतक और घायल परिजनों को उचित मुआवजा देने के लिए शासन से मांग मांग की।