आदिवासी नृत्य महोत्सव : रशिया और न्यूजीलैंड के कलाकार पहुंचे राजधानी, कहा-छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने रशिया और न्यूजीलैंड के कलाकार आज राजधानी पहुंचे। इस दौरान संस्कृति मंत्री ने कहा कि महोत्सव में शामिल होने आए कलाकारों में काफी उत्साह है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-10-30 11:05 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने रशिया और न्यूजीलैंड के कलाकार रविवार को रायपुर पहुंच गए हैं। इनका स्वागत संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया। वहीं विदेशी कलाकारों ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा लगाया। 1 नवंबर को सुबह नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा और शाम को राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में रशिया और न्यूजीलैंड के कलाकार आज एयरपोर्ट पहुंचे। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि महोत्सव में शामिल होने आए कलाकारों में काफी उत्साह है। देश और विदेश के कलाकार रायपुर पहुंचे हैं। महोत्सव को लेकर जनता में भी खासा उत्साह दिख रहा है।

Delete Edit



Delete Edit


Tags:    

Similar News