ट्रक-हाइवा में भिड़ंत : सड़क पर चारों ओर फैल गईं प्याज की बोरियां, दोनो वाहनों के चालक घायल

इस टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल हो गए। मिट्टी और प्याज सड़क पर बिखर गए। इसके बाद आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-04-15 07:55 GMT

भरत कुंभकार- खरोरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा के पास मुख्य मार्ग पर मिट्टी से भरे ट्रक और प्याज से भरी हाइवा में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल हो गए। मिट्टी और प्याज सड़क पर बिखर गए। इसके बाद आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा हैं। फ़िलहाल पुलिस दोनों वाहनों को मुख्यमार्ग से हटवाने में जुट गई है।

Tags:    

Similar News