तेंदुओं के दो शव मिले : ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, कैसे हुई इनकी मौत... क्या कहता है डिपार्टमेंट...पढ़िए...

ग्रामीणों ने तेंदुए के दो शव मिलने की सूचना वन विभाग को दी। वन अमला मौके पर पहुंचा। जंगल में पहाड़ी और तालाब के पास से तेंदुओं के शवों को बरामद किया गया। पढ़िए पूरी खबर ....;

Update: 2022-12-12 06:41 GMT

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तेंदुए के दो शव मिले हैं। डीएफओ ने बताया कि दोनों तेंदुओं को शिकारियों ने नहीं मारा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

डीएफओ मयंक अग्रवाल के अनुसार ग्रामीणों ने तेंदुए के दो शव मिलने की सूचना वन विभाग को दी। वन अमला मौके पर पहुंचा। जंगल में पहाड़ी और तालाब के पास से तेंदुओं के शवों को बरामद किया गया। उसके बाद पोस्टमार्टम कर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

Delete Edit

महीनेभर पहले मौत का अंदाजा

उन्होंने आगे कहा कि, दोनों ही तेंदुओं के सभी अंग सकुशल मौजूद थे और उनके शव भी पूरी तरह डीकंपोज हो गए थे। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि, इन दोनो तेंदुओं को शिकारियों ने नहीं मारा बल्कि वे या तो स्वाभाविक मौत का शिकार बने या फिर आपसी लड़ाई में घायल होकर उनकी मौत हुई होगी। डीएफओ के मुताबिक शव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि तकरीबन महीने भर पहले ही इनकी मौत हो गई होगी।

Tags:    

Similar News