नाले में बहीं दो सहेलियां : एक को बकरी चरा रहे लड़के ने निकाल लिया, दूसरी बह गई...

नाले में नहाने गईं 2 सहेलियां बह गईं। 13 साल ज्योति पटेल और 11 साल रागिनी यादव दोस्त थे। एक की मौत हो गई और एक को बकरी चराने वाले युवक ने निकाल लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-08-19 13:29 GMT

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में नाले में नहाने गईं 2 सहेलियां बह गईं। एक की मौत हो गई और एक को बकरी चराने वाले युवक ने निकाल लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह हादसा खमरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, चुहका गांव में रहने वाली 13 साल ज्योति पटेल और 11 साल रागिनी यादव दोस्त थे। दोनों रोज सुबह खेला करती थीं। सुबह भी दोनों एक साथ खेलने के लिए निकलती थीं। दोनों एक दिन गांव के डोटू नाले में नहाने के लिए गई थी। लगातार बारिश के चलते नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ था।

बकरी चरा रहा युवक दोनों को बचाने के लिए पानी में कूद पडा

दोनों नहाने के लिए पानी के अंदर चले गई थीं। इसी बीच दोनों नहाते समय डूबने लगीं, चिल्लाने लगीं। ये देखकर पास में बकरी चरा रहे युवक ने दोनों को बचाने के लिए पानी में कूद पडा। उसने एक बच्ची को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन एक बच्ची को वह निकाल नहीं पाया। वो बहकर आगे की ओर चली गई थी।

दूसरी बच्ची को भी खेत में काम कर रहे लोगों ने निकल लिया

पास के ही खेत में काम कर रहे लोग भी इस घटना को देख रहें थे। जिसके बाद वे लोग भी पानी के अंदर जाकर दूसरी बच्ची को भी निकाल लिये। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रागिनी को भी अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल रागिनी का इलाज अस्पताल में जारी है।

Tags: