गोमांस काट रहे थे दो तस्कर : लोगों ने देखा तो पकड़ कर उतरवाए कपड़े, फिर गांव में निकाला जुलूस...
गाय को काटकर गोमांस ले जाते दो लोगों को बुधवार को ग्रामीणों ने पकड़ा लिया। इसके बाद जमकर हंगामा करते हुए गुस्साए लोगों ने दोनों का गांव में जुलूस निकाला। कहां का है मामला पढ़िए पूरी खबर...;
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गाय को काटकर गोमांस ले जाते दो लोगों को बुधवार को ग्रामीणों ने पकड़ा लिया। इसके बाद जमकर हंगामा करते हुए गुस्साए लोगों ने दोनों का गांव में जुलूस निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
बोरी में ले जा रहे थे गोमांस
मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले कुछ युवकों को पता चला कि रहंगी में हाईकोर्ट जज कॉलोनी के पीछे गाय को काट कर मांस निकाला जा रहा है। इस पर युवक वहां पहुंच गए। इस दौरान मोपेड सवार दो लोग बोरी में मांस लेकर जा रहे थे, जिन्हें युवकों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि रहंगी निवासी 50 वर्षीय नरसिंह रोहिदास और मुढ़ीपार निवासी 52 वर्षीय रामनिवासी मेहर करीब 33 किलो गोमांस काटकर बोरी में भरकर ले जा रहे थे। इसके बाद युवकों ने दोनों ग्रामीणों को पकड़कर गांव ले गए। गांव में उनकी हरकतों को देखकर जमकर हंगामा हुआ। नाराज ग्रामीणों की भीड़ ने उनका कपड़ा उतरवाकर जुलूस निकाला।
दो गिरफ्तार
जैसे ही गांव में बवाल मचने की सूचना मिली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस दोनों ग्रामीणों को पकड़कर थाने ले गई। गांव के सुमित नायक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने भी दोनों ग्रामीणों से पूछताछ की, तब उन्होंने गोमांस काटने की जानकारी दी। पुलिस ने उनके पास से जब्त गोमांस को वेटनरी डॉक्टर से परीक्षण कराया। वहीं उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। देखिए वीडियो-