9वीं की छात्रा को साथ ले भागा मुंहबोला चाचा : दुष्कर्म कर छोड़ दिया, बदहवास भटकती मिली बच्ची

वह परिजनों के डर और शर्म की वजह से घर नहीं आ रही थी। बिना खाये-पीये वह भटक रही थी। घरवालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। क्या हुआ बच्ची के साथ, पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2021-12-15 11:49 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग बच्ची को उसका चाचा ही भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आमानाका क्षेत्र की निवासी के साथ रेप भी हुआ है। डर और शर्म के मारे वह घर नहीं लौट रही थी। घरवालों ने उसे मंगलवार रात दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास बदहवास हालत में पाया फिर मामला सरस्वती नगर थाने पहुंचा है।

सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक ये घटना रविवार की है। छात्रा के पड़ोसियों और परिजनों के मुताबिक बच्ची 9वीं कक्षा की छात्रा है। पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे कहीं ले गया था। वह बक्सा वगैरह बनाने का काम करता है। लड़की उसे चाचा कहती है। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी लेकिन पुलिस ने लड़की को खोजने की कोई कोशिश नहीं की। लड़की के घरवाले और पड़ोसी हर तरफ दोनों को खोजते रहे। मंगलवार देर शाम किसी ने लड़की के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास होने की जानकारी दी। घरवाले वहां पहुंचे तो वह बदहवास हालत में मिली।  

वह परिजनों के डर और शर्म की वजह से घर नहीं आ रही थी। बिना खाये-पीये वह भटक रही थी। घरवालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसके बाद सभी लोग सरस्वती नगर थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का रवैया बेहद ढीला

सरस्वती नगर TI के मुताबिक यह घर से भागने का सामान्य मामला है। तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आज लड़का-लड़की दोनों मिल गये हैं। उन्हें थाने लाया गया है। दोनों का बयान लिया जा रहा है। बयान और मेडिकल के आधार पर अगर दुष्कर्म की बात सामने आती है तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Tags:    

Similar News